Tuesday, June 2, 2020

आधी रात को बदमाशों के टोल ने घरों के गेट, बिजली के मीटर और सड़क पर खड़े वाहन तोड़े, एक युवक को भी जख्मी किया

कोरोना कर्फ्यू के बीच नवांशहर जिले के गांव खटकड़ कलां में सोमवार देर रात गुंडागर्दी देखने को मिली। 8-10 युवकों की टोली ने नशे की हालत में खूब हंगामा किया। बदमाशों ने एक युवक को जख्मी कर दिया, वहीं सड़क पर खड़े वाहनों को भी तोड़ डाला। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने पाया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कर ली गई है। ये सभी गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
गगन नामक व्यक्ति ने बताया कि देर रात करीब साढ़े11 बजे नशे में धुत्त गांव के कुछ युवकों ने गांव में खड़ी कार, घर के मीटर और धारदार हथियार से एक युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल युवक गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव के कुछ युवकों गली में लोगों के घरों के बाहर खड़ी कारें और घरों के गेट तोड़ डाले। सभी के हाथ में धारदार हथियार थे। इन्होंने न सिर्फ गली में सार्वजनिक तौर पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि उसे भी घेरकर बुरी तरह घायल कर दिया। गुरदीप ने यह भी बताया कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। वह इन सभी को पहचानता है।
वहीं इस घटना के बारे में बंगा डिवीजन के डीएसपी गुरविंदर सिंह का कहना है कि देर रात गांव खटकड़ कलां में हंगामे की शिकायत मिली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायतकर्तओं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान कर ली गई है। सभी गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई नवांशहर के गांव खटकड़ कलां में देर रात लोगों के वाहनों को तोड़ने वाले युवकों की तस्वीर।


from Dainik Bhaskar /national/news/punjab-coronavirus-miscreants-broke-the-gates-of-the-houses-electricity-meters-and-vehicles-parked-on-the-road-also-injured-a-young-man-127366578.html

No comments:

Post a Comment