Tuesday, June 2, 2020

तमिलनाडु और राजस्थान में मरने वालों का आंकड़ा 200 पहुंचा, यूपी में अब तक 222 लोगों की जान गई

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या तेज हो गई है। अब तक 5,628 लोग जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को राजस्थान और तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा 200 पर पहुंच गया। राजस्थान में 201 जबकि तमिलनाडु में अब तक 200 मौतें हो चुकी हैं। वहीं यूपी में अब तक 222 लोग जान गंवा चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 13 मौतें हुईं। उधर, राजस्थान में 2, बिहार में 1, केरल में 1, उत्तराखंड में 2, चंडीगढ़ में 1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया।

पिछले 3 दिनों में 442 लोगों की मौत
पिछले तीन दिनों में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हर रोज 200 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। आंकड़े देखें तो इन तीन दिनों में 442 लोगों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में अब तक 2,362 लोग दम तोड़ चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 500 के पार हो गया। यहां मरने वालों की संख्या अब 523 हो गई है।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 2,362
गुजरात 1,063
मध्यप्रदेश 358
पश्चिम बंगाल 325
राजस्थान 201
दिल्ली 523
उत्तरप्रदेश 222
आंध्र प्रदेश 64
तमिलनाडु 200
तेलंगाना 88
कर्नाटक 52
पंजाब 45
जम्मू-कश्मीर 31
हरियाणा 21
बिहार 22
ओडिशा 9
झारखंड 05
हिमाचल प्रदेश 06
चंडीगढ़ 05
केरल 12
असम 04
उत्तराखंड 07
मेघालय 01
छत्तीसगढ़ 01
कुल 5628

टॉप-11 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 1319
अहमदाबाद 864
पुणे 338
कोलकाता 214
ठाणे 215
चेन्नई 141
इंदौर 135
जयपुर 92
जलगांव 72
सोलापुर 70
सूरत 71
औरंगाबाद 68
नासिक 67
भोपाल 59
उज्जैन 58

29 मई को 269 मौतें

तारीख

मौतें
20 मई 132
21 मई 148
22 मई 147
23 मई 142
24 मई 156
25 मई 150
26 मई 170
27 मई 187
28 मई 176
29 मई 269
30 मई 205
31 मई 221
01 जून 201


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Death toll in india due to coronavirus. Death toll in Uttar pradesh, Delhi, madhya pradesh, rajasthan, maharashtra, mumbai


from Dainik Bhaskar /national/news/death-toll-in-india-due-to-coronavirus-death-toll-in-uttar-pradesh-delhi-madhya-pradesh-rajasthan-maharashtra-mumbai-127366616.html

No comments:

Post a Comment