Tuesday, June 30, 2020

भारत और चीन के बीच विवाद से जुड़े हुए सात कड़वे सच

आज भारत-चीन सीमा पर संकट का सामना करने के लिए उसी देशप्रेम की जरूरत है, जिसका परिचय राममनोहर लोहिया और अटल बिहारी वाजपेयी ने साठ साल पहले दिया था। वर्ष 1962 के चीन युद्ध से पहले चीन पर कड़वा सच बोलने से सब कतराते थे। या तो वे नेहरू से घबराते थे, या माओ के मोह में फंस जाते थे। इस माहौल में सबसे पहले राम मनोहर लोहिया ने चीन से देश की सुरक्षा को खतरे और नेहरू की लापरवाही के प्रति देश को आगाह किया था।

युद्ध के बाद संसद में अटल बिहारी वाजपेयी ने भी भारत-चीन संबंध का कड़वा सच सामने रखा था। आज फिर चुप्पी का पर्दा डालने की कोशिश है। ऐसे में इस चुनौती का सामना करने के लिए हम सबसे पहले सच का सामना करें, भारत-चीन संबंध के विवाद के सात कड़वे सच बिना लाग-लपेट के देश के सामने पेश किए जाएं।

पहला कड़वा सच: चीन की फौज एलएसी को पार कर हमारी 40-60 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा करके बैठ गई है। इसकी पुष्टि सैटेलाइट तस्वीरों से हुई है। हमारी सेना और विदेश मंत्रालय के बयानों से भी यही आशय निकलता है। प्रधानमंत्री का कहना सच नहीं है कि ‘ना कोई हमारी सीमा में घुसा है, न ही कोई वहां घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट दूसरे के कब्जे में है’। कड़वा सच यह है कि प्रधानमंत्री के बयान को चीन ने जमकर भुनाया। पूरा सच यह है कि 62 के युद्ध के बाद भी चीन द्वारा कब्जे की यह पहली घटना नहीं थी। पर कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों ने इतनी नासमझी का बयान नहीं दिया था।

दूसरा कड़वा सच: चीन अपना कब्जा नहीं छोड़ेगा। दोनों सेनाओं के पीछे हटने जैसी खबर भ्रामक है। कड़वा सच यह है कि हमारी जमीन पर जिस चीनी चौकी को हटाने के लिए हमारे 20 जवान शहीद हुए थे, ठीक उसी जगह चीन ने और बड़ी चौकी बना ली है। बातचीत में चीन का रुख वही है जिसे हरियाणवी में कहते हैं ‘पंचों की बात सर माथे, लेकिन परनाला वहीं गिरेगा!’ पूरा सच यह है कि चीन दो कदम आगे लेकर, एक कदम पीछे खींचने वाला खेल कई बार दोहरा चुका है।

तीसरा कड़वा सच: चीन का यह कब्जा सरकार की लापरवाही के कारण हुआ। सितंबर में चीन के आक्रामक रुख का इशारा मिला था। मार्च तक चीन तैयारी कर चुका था। अप्रैल में सरकार को चीन के इरादों का पता लग गया था। मई में कब्जा हुआ। सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था की चेतावनी के बावजूद सरकार ने आंखें बंद रखीं। इसकी कोई गारंटी नहीं कि कोई दूसरी सरकार यह गफलत ना करती। लेकिन यह तय है राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में यह सरकार दूसरों से बेहतर नहीं है।

चौथा कड़वा सच: चीन की फौज को मुंहतोड़ जवाब निहत्थे सैनिकों ने दिया, सरकार ने नहीं। हमारी सेना को आक्रामक चीनी फौजियों का मुकाबला करने की जो छूट गलवान घाटी मुठभेड़ के बाद मिली, वह पहले नहीं दी गई थी। सच यह है कि पाकिस्तान और बाकी पड़ोसियों के सामने शेर की तरह गुर्राने वाली इस सरकार के मुंह में चीन के मामले में दही जम गया था।

पांचवां कड़वा सच: आज चीन से युद्ध करके कब्ज़ा छुड़ाना संभव नहीं है। एटम बॉम्ब के रहते खुले युद्ध का विकल्प न भारत के पास है, न चीन के। जमीनी लड़ाई में पराक्रम और मानसिक बल में हमारी फौज किसी से उन्नीस नहीं है। लेकिन पहले से काबिज चीनी फौज को इन इलाकों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा है। इसकी जिम्मेदारी जितनी इस सरकार की है, उतनी ही पिछली सरकारों की भी।

छठा कड़वा सच: फिलहाल कूटनीति के जरिए चीन को मना या झुका लेना संभव नहीं दिखता। बेशक बहुत से देश चीन से नाराज हैं, लेकिन वे भारत के सवाल पर चीन से संबंध खराब नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री भले ही ट्रम्प को अपना यार समझें, लेकिन ट्रम्प को भारत की चिंता नहीं है। उधर पड़ोस के बाकी देशों से हमने उचित-अनुचित झगड़ा मोल ले रखा है।

सातवां कड़वा सच: भारत के किसी बॉयकॉट या बैन से चीन की अर्थव्यवस्था पर बहुत फर्क नहीं पड़ेगा। फिलहाल चीनी वस्तुओं का आयात रोकने से भारत को ही नुकसान होगा। दोनों अर्थव्यवस्थाओं में यह असंतुलन नई बात नहीं है। इसके लिए भी केवल वर्तमान सरकार को दोषी नहीं ठहरा सकते।

एक स्वतंत्र, सार्वभौम राष्ट्र होने के नाते हमें सीमा पर चीन की दादागिरी का सामना करना होगा। लेकिन इस चुनौती का सामना जनता की आंख में धूल झोंकने से नहीं होगा, किसी सांकेतिक नौटंकी से नहीं होगा। भारत को अपने तरीके से, अपना समय चुनकर, अपने चुनिंदा क्षेत्र में चीन की इस चुनौती का जवाब देना होगा। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। इस राष्ट्रीय एकता को बनाने और देश के सामने पूरा सच रखने की शुरुआत प्रधानमंत्री को करनी होगी।

(ये लेखक के अपने विचार हैं)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सेफोलॉजिस्ट और अध्यक्ष, स्वराज इंडिया


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eUuz5G

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के बयान वाला अमित शाह का फर्जी ट्वीट वायरल, गृह मंत्रालय ने भी इसे फेक बताया

क्या वायरल : गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट बताकर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। इस ट्वीट में लिखा है जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इंटरनेट सेवाएं बंद की जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं

वायरल ट्वीट

फैक्ट चेक पड़ताल

  • वायरल ट्वीट में तारीख 21 जून, 2020 लिखी हुई है। जबकि गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर हैंडल पर ऐसा कोई ट्वीट ही नहीं है। गृह मंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंटOffice of Amit Shah से भी इस तारीख में कोई ट्वीट नहीं किया गया।
  • गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट करके वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट को फर्जी बताया है।

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट बताकर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है। हाल के दिनों में गृह मंंत्री ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख में इंटरनेट सेवाएं बंद करने जैसा कोई बयान नहीं दिया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Amit Shah's fake tweet with a statement to stop internet services in Jammu and Kashmir and Ladakh, viral


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38fqhDf

भारत सरकार ने बैन लगाया 59 चीनी ऐप्स पर, लेकिन बात हो रही सिर्फ एक ऐप टिक टॉक की

सोमवार को मोदी सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को देश की सुरक्षा पर खतरा बताते हुए बैन कर दिया।भारत-चीन के बीच बढ़ रहे सीमा विवाद के बाद से ही लगातार चीनी ऐप्स को देश में बैन करने की मांग तेज हो रही थी।हालांकि, सरकार ने भले ही 59 ऐप्स को बैन किया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर अधिकतर रिएक्शन टिकटॉक से जुड़े ही देखने को मिल रहे हैं।

टिकटॉक पर लगे बैन को लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष का कहना है कि टिकटॉक जैसे ऐप्स देश की सुरक्षा के लिए खतरा थे और इनपर बैन लगाकर सरकार ने बिल्कुल सही किया है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से टिकटॉक में काम करने वाले लोगों की नौकरी और आर्टिस्ट का प्लेटफॉर्म छिन जाने की बात कही जा रही है।

यूजर टिकटॉक बैन को बता रहे देशहित में उठाया गया कदम

बैन के विरोध में यूजर बोले- नौकरी तो भारतीयों की ही जा रही है

पक्ष - विपक्ष के बीच मजे लेने वालों की भी कमीनहीं

हमारे मोबाइल में पहले से नहीं है टिकटॉक



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
The government banned 59 Chinese apps, but on social media people are only talking about Tiktok.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NFeaWG

आईसीयू के काेराेना मरीजों को लगने वाला हेपरिन इंजेक्शन 50% महंगा, केंद्र सरकार ने लिया फैसला

केंद्र सरकार ने हेपरिन नाम के एक इंजेक्शन की कीमत 50% बढ़ाने का फैसला किया है। खास बात यह है कि यह इंजेक्शन आईसीयू में भर्ती काेराेना मरीजों काे भी दिया जा रहा है। फेफड़ों में जमे खून के थक्के खत्म करने के लिए यह इंजेक्शन मरीजों काे दिया जाता है।

नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने हेपरिन की अधिकतम कीमत 50% बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह इंजेक्शन कई कंपनियां बना रही हैं। इस फैसले के बाद ये कंपनियां मौजूदा कीमत से 50% ज्यादा कीमत वसूल सकेंगी। अलग-अलग कंपनियों के इंजेक्शन की कीमतें अलग-अलग हैं।

एनपीपीए की चेयरमैन शुभ्रा सिंह ने कहा कि यह सही है कि यह इंजेक्शन कोविड मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन वर्ष 2018 से इसके रॉ मैटेरियल (एपीआई) की कीमत 200 फीसदी तक बढ़ चुकी है। इसके बावजूद कीमत नहीं बढ़ी थी। दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एनपीपीए ने इसकी अधिकतम कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया है।

चीन में नया स्वाइन फ्लू वायरस मिला, यह महामारी शुरू कर सकता है
उधर, काेराेना के कहर के बीच चीन के शाेधकर्ताओंकाे एक नए तरह का स्वाइन फ्लू वायरस मिला है। सूअरों में मिलने वाला यह वायरस इंसानों काे संक्रमित कर सकता है। इसमें भी भविष्य में नई महामारी शुरू करने की क्षमता दिख रही है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने कहा है कि वायरस से तत्काल काेई वैश्विक स्वास्थ्य जोखिम नहीं है। अमेरिकी साइंस जर्नल पीएनएएस में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार चीन में 2011 से 2018 तक 30 हजार सुअरों पर किए अध्ययन में यह वायरस सामने आया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने हेपरिन की अधिकतम कीमत 50% बढ़ाने का निर्णय लिया है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar /national/news/heparin-injection-of-50-expensive-for-karena-patients-of-icu-central-government-decides-127465689.html

बालकृष्ण ने कहा- हमने काेराेना की दवा बनाने का दावा नहीं किया; नैनीताल हाईकोर्ट ने केंद्र को नोटिस भेजा

याेग गुरु रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद काेराेनावायरस की दवा बनाने के दावे से पलट गई है। उत्तराखंड आयुष विभाग के नोटिस के जवाब में पतंजलि ने कहा कि उसने कोरोना की दवा बनाने का काेई दावा नहीं किया। नाेटिस के जवाब में पतंजलि के सीईओआचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार अनुमति लेकर तैयार दवा से कोरोना मरीज भी ठीक हुए हैं।रामदेव ने 23 जून को दावा किया था कि पतंजलि ने जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना की दवा बना ली है।

वहीं, बालकृष्ण ने एक अन्य बयान में कहा कि इस मामले में याेजना बनाकर भ्रम और षड्यंत्र रचा गया। पतंजलि ने कोरोनिल के क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल का रिजल्ट बताया था। हमने कभी दवा से कोरोना ठीक या नियंत्रित करने का दावा नहीं किया। हमने कहा था कि एक दवा बनाई है, जिससे कोरोना के मरीज भी ठीक हुए हैं।

दूसरी तरफ, उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के लाइसेंस अधिकारी वाईएस रावत ने कहा कि पतंजलि ने नोटिस के जवाब में लिखा है कि उन्हाेंने कोरोना किट के नाम से कोई किट पैक नहीं की। उन्हाेंने सिर्फदिव्य कोरोनिल टैबलेट, दिव्य अणु तेल और श्वासारी वटी को पैक किया है। रावत ने कहा कि अब पतंजलि काे काेराेना किट पर से वायरस का चित्र हटाने काे कहा जाएगा।

नैनीताल हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया

कोरोना की दवा मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ याचिका भी दायर हो गई है। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया। असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया को आदेश दिया है कि बुधवार को होने वाली सुनवाई में वह खुद उपस्थित होकर इस मामले में केंद्र सरकार का पक्ष रखें।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ बालकृष्ण ने कहा कि इस मामले में याेजना बनाकर भ्रम और षड्यंत्र रचा गया। (फाइल)


from Dainik Bhaskar /national/news/balakrishna-said-did-not-claim-to-make-medicine-for-kareena-high-court-sent-notice-to-central-government-127465687.html

बैंकों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखा तो चार्ज लगेगा; रेलवे में वेटिंग टिकट नहीं मिलेगा, अब तत्काल टिकट पर भी रिफंड

एक जुलाई से देशभर में अनलॉक-2 शुरू हो जाएगा। गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान बैंकिंग से लेकर रेलवे में कई नियम बदलेंगे। 1 जुलाई से ज्यादातर बैंक फिर से तमाम बैंकिंग चार्ज वसूलना शुरू कर देंगे।

एटीएम कैश विड्राल चार्ज और मिनिमम अकाउंट बैलेंस (एमएबी) मेंटिनेंस जैसे बैंकिंग चार्ज पर सरकार ने 30 जून तक ही रोक लगाई थी। रेलवे में वेटिंग लिस्ट का टिकट नहीं मिलेगा जबकि कई स्पेशल ट्रेनों का समय बदला जाएगा। अटल पेंशन स्कीम में भी ऑटो डेबिट की सुविधा शुरू हो जाएगी। आइए जानें क्या कुछ बदलने वाला है आज से...

बैंक: दूसरे एटीएम से निकासी करने पर फिर चार्ज देना होगा

  • बैंक अकाउंट में तय सीमा से कम पैसा रखने पर एमएबी के नाम पर चार्ज लिया जाता है। जैसे एसबीआई में मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम बैलेंस 3000 रुपए रखना पड़ता है। सेमी अर्बन में 2000 रुपए और ग्रामीण इलाके में 1000 रुपए बैलेंस जरूरी है। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे निजी क्षेत्र के बैंक मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के लिए 10 हजार रुपए एमएबी रखे हैं। अब ये चार्ज फिर से वसूले जाएंगे।
  • पहले की तरह दूसरे बैंक के एटीएम से निश्चित संख्या से ज्यादा बार निकासी पर अब फिर चार्ज देना होगा। पहले की तरह हर महीने केवल मेट्रो शहरों में आठ और नॉन मेट्रो शहरों में लोग 10 ट्रांजेक्शन ही कर सकेंगे। कोरोनावायरस के चलते पहले लोगों को एटीएम से असीमित निकासी की सुविधा दी गई थी।
  • 1 जुलाई से कई बैंकों में जरूरी डॉक्यूमेंट जमा नहीं कराने पर लोगों के खाते फ्रीज हो जाएंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ ही विजया बैंक और देना बैंक में भी ये नियम लागू हो गया है। विजया और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हो चुका है।

रेलवे: तत्काल टिकट कैंसिल कराई तो 50% रिफंड मिलेगा

  • 1 जुलाई से आपको वेटिंग लिस्ट का टिकट नहीं मिलेगा। रेलवे ने फैसला किया है कि अब लोगों को सिर्फ कंफर्म टिकट दिया जाएगा या फिर आरएसी टिकट दिया जाएगा। साथ ही, एक जुलाई से विभिन्न ट्रेनों का समय भी बदला है।
  • अभी तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर कोई रिफंड नहीं मिलता है, लेकिन बुधवार से रेलवे के नियमों में बदलाव के बाद तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर 50 फीसदी का रिफंड मिलेगा।

अटल पेंशन योजना में ऑटो डेबिट सुविधा फिर शुरू होगी

केंद्र सरकार की ओर से अटल पेंशन योजना चलाई जाती है, जिसके तहत फिलहाल ऑटो डेबिट नहीं हो रहा है। 30 जून को ये मियाद खत्म हो रही है। यानी 1 जुलाई से इस योजना में पैसा लगाने वाले लोगों के अकाउंट से पैसे अपने आप कट जाएंगे, यानी ऑटो डेबिट हो जाएंगे। यह काफी सुविधाजनक होगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एटीएम कैश विड्राल चार्ज और मिनिमम अकाउंट बैलेंस (एमएबी) मेंटिनेंस जैसे बैंकिंग चार्ज पर सरकार ने 30 जून तक ही रोक लगाई थी। (फाइल)


from Dainik Bhaskar /local/rajasthan/jaipur/news/if-you-do-not-keep-minimum-balance-in-banks-there-will-be-a-charge-waiting-tickets-will-not-be-available-in-railways-127464719.html

अतनु की हुईं दीपिका; दाे तीरंदाजों का अब एक निशाना, लद्दाख के इतिहास में पहली बार बिना भागीदारी के मनाया गया हेमिस फेस्टिवल

तीरंदाजी के दो धुरंधर मंगलवार को एक-दूजे के हो गए। ओलिंपियन पद्मश्री दीपिका और अतनु दास ने सात फेरे लेकर जिंदगी की नई पारी शुरू की। अतनु दास ने दीपिका को मास्कपहनाकर रक्षा का नया वचन दिया। अतनु दास सात बारातियों के साथ सोमवार को ही रांची पहुंच गए थे। वहीं परिवार की ओर से करीब 50 लोग समारोह में शामिल थे। शादी के बाद सीएमहेमंत सोरेन, सांसद संजय सेठ और विधायक सुदेश महतो व नवीन जायसवाल सहित कई लोगों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। सीएम ने कहा-दीपिका हमारे राज्य की शान है। उन्हें जीवन की नई पारी की शुभकामनाएं।

लद्दाख के इतिहास में पहली बार बिना भागीदारी के मनात्योहार

लेह-लद्दाख का दो दिवसीय हेमिस फेस्टिवल मंगलवार से शुरू हो गया है। लद्दाख के इतिहास में यह पहला मौका है, जब इसे सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा है। कोविड-19 को देखते हुए पहले दिन फेस्टिवल में 13 भिक्षु, 13 काली टोपी वाले नर्तक और पारंपरिक वेशभूषा वाले 16 नर्तक शामिल हुए। त्योहार लेह के एक खाली यार्ड में मनाया जा रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं- ‘गुरु रिन्पोछे पद्मसंभव 8वीं सदी में महान बुद्धिष्ट मास्टर थे। उन्होंने लद्दाख से बुरी आत्माओं को भगाया था। इस कारण हेमिस फेस्टिवल बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर उन्हीं की याद में मनाया जाता है।

सेक्टर-17 में धूमधाम से मनायागर्व उत्सव

चंडीगढ़में एलजीबीटी और किन्नर समुदाय के लोगों ने सेक्टर-17 में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए एक गर्व उत्सव मनाया। ताकि लैंगिक भेद और असमानता खत्म हो और सब मिलकर देश निर्माण में सहभागी बने।

आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

गुजरात में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य झुलस गए। अधिकांश हादसे सौराष्ट्र अंचल में हुए। यहां दिख रहा फोटो भावनगर कीहै। यहां आकाशीय बिजली गिरने के पलों को एक्रेसिल लिमिटेड के चेयरमैन चिराग पारेख ने विक्टोरिया पॉर्क में मोबाइल कैमरे में कैद किया।

ट्यूबवैल खुदवाकर भूली पंचायत

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के भुंडेला में लंबे समय से पेयजल संकट है। सार्वजनिक ट्यूबवैल से ग्रामीण स्वयं मोटर लगवाकर हंस आश्रम की बिजली व टांके से पानी ले रहे हैं। ट्यूबवैल चालू होने से पहले ही यहां पानी के लिए रोजाना लंबी कतार लग जाती है। स्कूल परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है।

पिछली बार से 90 मिमी ज्यादा पानी जून में गिरा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। एक ही दिन में 96 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 30 जून तक 276.7 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले साल 187.1 मिमी बारिश हुई थी। इस तरह 89.6 मिमी अधिक वर्षा हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम का एक चक्रवाती घेरा छत्तीसगढ़ में बना हुआ है इसलिए बारिश होगी। बुधवार को भी बारिश हो सकती है।

एक टांग पर 5 घंटे खड़े रहकर सो भी लेते हैं राजहंस

मध्यप्रदेश के गुना जिले में स्थित सिंगवासा तालाब में इस साल पहली बार ग्रेटर फ्लेमिंगों (राजहंस) की प्रजाति प्रवास पर आई है। आमतौर पर प्रवासी पक्षी सर्दियों में आते हैं। सिंगवासा पर कई बार साइबेरियन सारस देखे गए हैं पर ग्रेटर फ्लेमिंगो अपेक्षाकृत गर्म देशों की प्रजाति है।लॉकडाउन और भरपूर पानी के कारण हुआ प्रवास इस बार लॉकडाउन के कारण सिंगवासा के आसपास मानवीय गतिविधियां बहुत कम है। वहीं पिछले साल हुए गहरीकरण के शानदार नतीजे इस बार दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों अनुकूल स्थितियों के कारण यह पक्षी पहली बार हमारे यहां आएहैं।

कोरोना काल में इस तरह परिजनों से मुलाकात

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के नवापारा बारीडीह पंचायत के प्राइमरी सरकारी स्कूल में इलाहाबाद से लौटा मजदूर का परिवार क्वारैंटाइन में है। मजदूर अशोकअपने बच्चों ने मिलने शुक्रवार को क्वारैंटाइन सेंटर पहुंचे। वे स्कूल के गेट पर खड़े हो गए और अपने बच्चे, पत्नी,बहन और बहनोई को दूर से देखा। गेट के बाहर से ही बातचीत की। उन्होंने बताया कि घर पर आज अच्छी सब्जी बनी थी, सोचा बच्चों को खिला दूं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Deepika became Atanu; Now a target of archers, Hemis Festival was celebrated for the first time in the history of Ladakh without participation.


from Dainik Bhaskar /local/delhi-ncr/news/deepika-became-atanu-now-a-target-of-archers-hemis-festival-was-celebrated-for-the-first-time-in-the-history-of-ladakh-without-participation-127465673.html

भारत सरकार ने बैन लगाया 59 चीनी ऐप्स पर, लेकिन बात हो रही सिर्फ एक ऐप टिक टॉक की

सोमवार को मोदी सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को देश की सुरक्षा पर खतरा बताते हुए बैन कर दिया।भारत-चीन के बीच बढ़ रहे सीमा विवाद के बाद से ही लगातार चीनी ऐप्स को देश में बैन करने की मांग तेज हो रही थी।हालांकि, सरकार ने भले ही 59 ऐप्स को बैन किया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर अधिकतर रिएक्शन टिकटॉक से जुड़े ही देखने को मिल रहे हैं।

टिकटॉक पर लगे बैन को लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष का कहना है कि टिकटॉक जैसे ऐप्स देश की सुरक्षा के लिए खतरा थे और इनपर बैन लगाकर सरकार ने बिल्कुल सही किया है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से टिकटॉक में काम करने वाले लोगों की नौकरी और आर्टिस्ट का प्लेटफॉर्म छिन जाने की बात कही जा रही है।

यूजर टिकटॉक बैन को बता रहे देशहित में उठाया गया कदम

बैन के विरोध में यूजर बोले- नौकरी तो भारतीयों की ही जा रही है

पक्ष - विपक्ष के बीच मजे लेने वालों की भी कमीनहीं

हमारे मोबाइल में पहले से नहीं है टिकटॉक



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
The government banned 59 Chinese apps, but on social media people are only talking about Tiktok.


from Dainik Bhaskar /entertainment/news/the-government-banned-59-chinese-apps-but-on-social-media-people-are-only-talking-about-tiktok-127463050.html

हवलदार की हत्या का बदला लेने, जब नकली बरात लेकर पहुंचा मेरठ का पुलिस अफसर, कुख्यात 'डाॅन' के खात्मे की दिलचस्प कहानी

24 मई, 1992 को ही मेरठ पुलिस लाइन के फैमिली आवास में लकवाग्रस्त हवलदार महेंद्र सिंह त्यागी की हत्या हुई थी-

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3eO0fJE

Monday, June 29, 2020

मध्यप्रदेश में इंद्रधनुषी रंग में रंगा केउटी झरना, पंश्चिम बंगाल में 36 फीट लंबी मृत व्हेल मिली, चंडीगढ़ में पूरे एहतियात के साथ खेल शुरू

फोटोरीवा से 40 किमी दूर केउटी झरने की है। हरियाली से घिरे और इंद्रधनुषी रंग में रंगे इस झरने की खूबसूरती देखते ही बन रही है। केउटी झरना भारत का 24वां सबसे ऊंचा झरना है। इसकी ऊंचाई 130 मीटर है। यह महाना नदी पर बना है। यह नदी आगे जाकर टोन्स नदी में मिल जाती है।

व्हेल के शरीर पर चोट के निशान मिले

पश्चिम बंगाल में मिदनापुर के मंदार्मानी गांव में समुद्र तट पर 36 फीट लंबी मृत व्हेल मछली पाई गई। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस क्षेत्र में पहली बार व्हेल दिखाई दी है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर इस मछली की मौत कैसे हुई है। इस बात की जांच भी हो रही है कि इस मछली को किसी ने मारा है या फिर यह किसी दुर्घटना का शिकार हुई है।

इटारसी से भोपाल के बीचतीसरी रेल लाइन पर एक किमी लंबी सुरंग बन रही

मध्यप्रदेश में इटारसी से भोपाल के बीच बन रही तीसरी रेल लाइन पर एक किमी लंबी सुरंग बन रही है। विंध्याचल पर्वत के मिडघाट सेक्शन पर यह रेलवे की सबसे बड़ी सुरंग होगी। 180 कर्मचारी रोटेशन में 24 घंटे बूमर मशीन से दिन-रात पहाड़ काटकर सुरंग बना रहे हैं। अभी 220 मीटर तक पहाड़ काटे जा चुके हैं।सुरंग आंध्र प्रदेश की कंपनी एनएटीएम (न्यू ऑस्ट्रेलियन टेक्नोलॉजी मैथर्ड) पद्धति से बना रही है। यानी सुरंग हॉर्स-शू (घोड़े की नाल) की तरह रहेगी।

बारिश होने से लोगों को मिली काफी राहत

सोमवार को शिमला में जमकर बारिश हुई। मॉनसून की बारिश होने के कारण लोगों को काफी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी बरस रही है जिससे लोग बारिश आने औरराहत पाने का इंतजार कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए लोग रिज के पास पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

उपेक्षा के साथ क्वारेंटाइन मजदूरों को दिया जाता राशन

फोटोछत्तीसगढ़ केबसना ब्लॉक केग्राम अखराभाठा टुकड़ा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर की है। थैलियों में पैक सूखा राशन यहां क्वारेंटाइन किए गए मजदूरों को इस उपेक्षा के साथ दिया जा रहा है कि कोई खुद्दार उसे स्वीकार ही न करे। लेकिन पेट और जिंदा रहने की विवशता के आगे लानत की यह रोटी भी मजदूरों ने स्वीकार कर ली है।
पूरी एहतियात के साथ खेल शुरू

फोटो चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की है। कोविड-19 की वजह से खेलों पर भी असर पड़ा।प्लेयर्स की फिटनेस बरकरार रहे, इसके लिए शहर में अलग-अलग जगहों पर प्रैक्टिस शुरू हो गई है। ज्यादातर जगहों पर अभी उन प्लेयर्स को बुलाया जा रहा है जो स्टेट या फिर नेशनल लेवल पर खेल चुके हैं। कोरोना की वजह से प्लेयर्स को काफी एहतियात बरतने पड़ रहे हैं। सभी जगहों पर हर प्लेयर की एंट्री पर रोज उसकी थर्मल स्क्रीनिंग होती है और रिकॉर्ड मेंटेनहोता है। मास्क और दूरी भी जरूरी की हुई है।

दिनभर उमस के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री

इंदौर मेंसोमवार को शहर में तेज बारिश की संभावना थी। काले और घने बादल भी घिर आए लेकिन कुछ हिस्सों मेंकेवल कुछ पल के लिए तेज बौछार होने के बाद बारिश बंद हो गई। इसके चलते मौसम विभाग के रिकाॅर्ड मेंदर्ज नहीं हुई। वैसे इस सीजन में अब तक पांच इंच बारिश हो चुकी है और जून माह की औसत बारिश का कोटा पूरा हो गया है। दिनभर उमस के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

अफसोस! हम विरासत भी नहीं सहेज पाए

टैगोर हिल रांची की सिर्फ पहचान नहीं है, बल्कि 100 वर्षों से भी अधिक समय से हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई ज्योतिरिंद्रनाथ के जीवन से जुड़ा यह स्थान पर्यटन केंद्र भी है। पर, अफसोस कि हम अपनी विरासत को सहेज नहीं पा रहे। टैगोर हिल का सबसे खास आकर्षण ब्रह्म मंदिर टूट-टूट कर गिर रहा है। मंडप का शीर्ष गुंबद दरकने लगा है, कई जगह से टूट भी गया है। मंदिर के ऊपरी भाग (केनोपी) का डिजाइन टूट कर नीचे गिरा पड़ा है। खंभों में भी दरार आ गई है। ब्रह्म मंदिर के ऊपर पौधे उग आए हैं।

भारत में सफेद सांप आखिरी बार भुवनेश्वर में मिला था

मध्यप्रदेश के खरगोनजिले के चाेली नगर के पास रविवार रात मंडलेश्वर में प्रदेश का पहला कॉमन करैत प्रजाति का सफेद सांप मिला।इसे वन विभाग को सौंपा है। वन विभाग के अनुसार प्रदेशमें इस प्रजाति का पहला सफेद सांप मिला है। भारत में सफेद सांप आखिरी बार भुवनेश्वर में मिला था। वन विभाग इसे पुन: प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ेगा।

350 फीट की ऊंचाई से नए हरसूद का नजारा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय पर काेराेना के 302 मरीज मिल चुके हैं। आसपास के कुछ गांवाें तक भी पहुंचा, लेकिन 45 किमी दूर बसे नया हरसूद में एक भी मरीज नहीं है। वजह, यहां लाेग ही नहीं, सभी मकानाें में भी डिस्टेंसिंग है। सरकारी रिकाॅर्ड के मुताबिक इंदिरा सागर बांध के कारण 30 जून 2004 को हरसूद डूब में आया। यहां की आबादी को एनएचडीसी ने नए हरसूद में बसाया। यहां 244.63 हेक्टेयर में पुनर्वास किया गया। छनेरा की नवीन आबादी में भी निजी भूमि पर निर्माण में दूरी का ख्याल रखा। यहां वर्तमान में 2000 मकान बने हैं और लगभग सभी के बीच 3 मीटर तक दूरी है।

रेहड़े पर स्कूटर समेत 8-9 लोग, भार से घोड़ा हुआ बेदम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा जारी है। लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस सोमवार को सड़क पर उतर गई। उसके नेताओं ने दिल्ली समेत देशभर के कई शहरों में प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ व पंजाब में भी प्रदर्शन किया गया। अमृतसर में प्रदर्शन के दौरान एक रेहड़े पर 8-9 लोग स्कूटर सहित सवार हो गए। भार के कारण घोड़ा बेदम हो गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Kouti waterfall painted in rainbow color in Madhya Pradesh, 36 feet long dead whale found in West Bengal, game started with full precaution in Chandigarh


from Dainik Bhaskar /local/delhi-ncr/news/kouti-waterfall-painted-in-rainbow-color-in-madhya-pradesh-36-feet-long-dead-whale-found-in-west-bengal-game-started-with-full-precaution-in-chandigarh-127462600.html

24 घंटे में 18339 मरीज बढ़े, अब तक 5.67 लाख केस; सोलापुर, जलगांव की मृत्युदर सबसे ज्यादा मौतों वाले शहर मुंबई, ठाणे और कोलकाता से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 67 हजार 536 हो गई है। सोमवार को 18 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए और 13 हजार 497 ठीक हो गए। तमिलनाडु में संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 3949 मरीज बढ़े, यह संख्या 5वें दिन 3500 से ज्यादा रही। सबसे ज्यादा संक्रमितों वाले राज्यों में यह दूसरे नंबर पर आ गया है। कर्नाटक में भी 1105 नए संक्रमित मिले। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, 200 से ज्यादा मौतें वाले शहरों में छोटे शहर भी शामिल रहे हैं। यहां मृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है। इनमें महाराष्ट्र के सोलापुर और जलगांव शामिल हैं। यहां मृत्यु दर सबसे ज्यादा मौतों वाले शहरों जैसे मुंबई (4371), अहमदाबाद (1423), कोलकाता (366), और ठाणे (714) से ज्यादा है। सोलापुर में मृत्यु दर 9.50% और जलगांव में (7.30%) है।

तमिलनाडु और महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया
तमिलनाडु सरकार ने 31 जुलाई तक जनरल लॉकडाउन बढ़ा दिया है। चेन्नई और आसपास के इलाके में 5 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। जबकि पूरे राज्य में जुलाई में हर रविवार सख्त लॉकडाउन रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल और झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक और मणिपुर में 15 जुलाई तक बढ़ाया जा चुका है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:यहां सोमवार को 184 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। भोपाल में 24, इंदौर में 49, मुरैना में 24 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 13 हजार 370 हो गई, इनमें से 2607 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 564 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र:यहां सोमवार को 5257 संक्रमित मिले और 181 लोगों की मौत हुई। मुंबई में 1226 मामले बढ़े, यहां अब 76 हजार 765 मरीज हो गए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 69 हजार 883 हो गई, इनमें से 73 हजार 298 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7610 ने जान गंवाई।

उत्तरप्रदेश:यहां सोमवार को 681 नए मरीज सामने आए और 12 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 57, गाजियाबाद में 70 और लखनऊ में 23 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 22 हजार 828 हो गई, इनमें से 6650 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 672 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान:यहां सोमवार को 389 नए मरीज सामने आए और 6 की जान गई। जयपुर में 30, जोधपुर में 54 और धौलपुर में 58 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 हजार 660 हो गई, इनमें से 3334 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 405 लोगों की मौत हुई है।

बिहार: यहां सोमवार को 394 संक्रमित मिले और एक मौत हुई। पटना में 109, नवादा में 28 और पूर्वी चंपारण में 33 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 9 हजार 618 हो गई, इनमें से 2181 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 63 ने जान गंवाई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-30-june-127462437.html

अनंतनाग जिले के वाघमा इलाके में सुरक्षाबलों का आज फिर आतंकियों से सामना, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वाघमा इलाके में सुरक्षाबलों का आतंकियों से एनकाउंटर चल रहा है। आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इससे पहले सोमवार को आर्मी और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में अनंतनाग जिले के खुलचोहर इलाके में 3 आतंकियों को ढेर कर डोडा जिले को आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया था।

30 दिन में 18वां एनकाउंटर, पिछले 17 में 49 आतंकी मारे गए

तारीख जगह आतंकी मारे गए
1 जून नौशेरा 3
2 जून त्राल (पुलवामा) 2
3 जून कंगन (पुलवामा) 3
5 जून कालाकोट (राजौरी) 1
7 जून रेबन (शोपियां) 5
8 जून पिंजोरा(शोपियां) 4
10 जून सुगू(शोपियां) 5
13 जून निपोरा(कुलगाम) 2
16 जून तुर्कवंगम(शोपियां) 3
18-19 जून अवंतीपोरा और शोपियां 8
21 जून शोपियां 3
23 जून बंदजू (पुलवामा) 2
25 जून सोपोर (बारामूला) 2
25-26 जून त्राल (पुलवामा) 3
29 जून खुलचोहर (अनंतनाग) 3
कुल 49


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
29 जून का फोटो अनंतनाग जिले के खुलचोहर इलाके का है, वहां एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने हिजबुल के कमांडर मसूद को मार गिराया था।


from Dainik Bhaskar /national/news/encounter-at-waghama-area-of-anantnag-jammu-and-kashmir-police-and-security-forces-are-on-the-job-127462421.html

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जानलेवा गैस लीकेज, प्राइवेट कंपनी के 2 कर्मचारियों की मौत

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मंगलवार सुबह एक फैक्ट्री में गैस लीकेज हुई। घटना में दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। घटना सेनर लाइफ साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। यहां बेन्जीमिडेजोल गैस लीक हुई। हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
करीब दो महीने में यहां लीकेज की यह तीसरी घटना है। 8 मई को विशाखापट्टनम के करीब एक फैक्ट्री में लीक से 11 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद इसी महीने 27 तारीख को कुर्नूल में भी एक हादसा हुआ था। इसमें कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई थी।

27 जून को कुर्नूल में हुआ था हादसा
कुर्नूल जिले के नंद्याल शहर में एसपीवाई एग्रो केमिकल फैक्ट्री में 27 जून को अमोनिया गैस लीक होने से एक मैनेजर की मौत हो गई थी। तीन मजदूरों की तबीयत खराब हुई थी। हादसे के समय फैक्ट्री में कुल 5 लोग थे। यह फैक्ट्री दिवंगत पूर्व सांसद एसपीवाई रेड्डी की थी जो नंदी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी है।

8 मई का हादसा बेहद भयानक था
8 मई को विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम गांव की एक केमिकल फैक्ट्री से स्टाइरीन गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे। गैस एलजी पॉलिमर्स के प्लांट से लीक हुई थी। स्टाइरीन गैस प्लास्टिक, फाइबर ग्लास, रबर और पाइप बनाने में इस्तेमाल होती है। गैस का असर प्लांट के आसपास तीन से चार किमी इलाके में महसूस किया गया था। पुलिस को करीब 50 लोग तो सड़कों पर बेहोश मिले थे।

गैस लीक पर आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. कुर्नूल में पूर्व सांसद की फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक हुई; मैनेजर की मौत, 3 की तबीयत बिगड़ी

2. चश्मदीदों ने बताया- लोग सांस नहीं ले पा रहे थे, जो जहां खड़ा था, वहीं गिर गया; पुलिस बोली- पीड़ितों तक पहुंचना बेहद मुश्किल था



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो 8 मई का है। तब विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम गांव की एक केमिकल फैक्ट्री से स्टाइरीन गैस लीक हुई थी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। गैस का असर 4 किलोमीटर दूर तक हुआ था।


from Dainik Bhaskar /national/news/another-leakage-of-gas-in-visakhapatnam-andhra-pradesh-two-workers-died-127462429.html

कांग्रेस सरकार गिरने के 100 दिन होने पर काला दिवस मनाएगी; भाजपा खेमे में सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी

मध्य प्रदेश में 30 जून को कांग्रेस सरकार गिरने के 100 दिन पूरे हो जाएंगे। भाजपा सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी की जा रही है।वहीं, कांग्रेस इस दिन को काला दिन के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है। पूर्व मंत्री औरकांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करकेसत्ता हथियाई है। कांग्रेस सरकार गिरने के 100 दिन पूरे होने परमंगलवार कोपार्टीकार्यकर्ता पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाएंगे।

इसी साल 20 मार्च को कमलनाथ ने विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 23 मार्च को चौथी बार शिवराज सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बाद में पूरे देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 15 माह में जो कार्य किए हैं वे भाजपा की शिवराज सरकार के 15 वर्ष पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 जून को शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इन 100 दिनों में सबसे महंगा पेट्रोल औरडीजल प्रदेश में बिक रहा है। देश में सबसे ज्यादा महंगे बिजली बिल प्रदेश की जनता को भरना पड़ रहेहैं। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदेश का विकास ठप पड़ गया है। इसके विरोध स्वरूप पूरे प्रदेशमें 30 जून को कांग्रेस पार्टी काला दिवस मनाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
20 मार्च को कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सरकार बनाई थी।


from Dainik Bhaskar /national/news/shivraj-singh-chauhan-cabinet-expansion-kamal-nath-led-madhya-pradesh-congress-will-celebrate-the-black-day-127459390.html

अनलॉक 1.0: कुल 311 कोरोना संक्रमित मिले, ठीक होने वालों की अच्छी संख्या

एक महीने में 311 नए संक्रमित मिले, 226 ठीक हुए

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/38acgqv

पढ़िए गोरखपुर के उस 'खूंखार डॉन' की कहानी, जिसके नाम पर कांपता था यूपी-बिहार

90 के दशक में लोग श्रीप्रकाश शुक्ला के नाम से यूपी बिहार के लोग थरथर कांपते थे।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/31svWog

इस सीजन में आज शादी करने का है आखिरी दिन, जानिए कब आएगा अगला शुभ मुहूर्त

इस वैवाहिक सीजन का अंतिम लग्न मुहूर्त 30 जून को है। इसके बाद लोगों को लग्न मुहूर्त के लिए 25 नवंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3gmP37t